
अगर आपके दांत टेढ़े मेढे है तो Braces उनको सीधा करने में काफी कारगर साबित होते हैं! लेकिन इनके अपने नुक्सान भी है अगर सही देख रेख न की जाए तो! अगर आपने भी Braces लगवाये हैं तो आप इसे और अच्छे से समझ सकते हैं|
दर्द के आलावा Braces लगवाने से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पढ़ सकता है| कई लोगो की एक शिकायत रहती है की उनके dental Braces लगवाने से सफेदी और चमक खोते जा रहे हैं|
Braces एक तरह के orthodontic उपकरण है जो दांतों के ऊपर उन्हें बराबर करने के लिए लगवाये जाते हैं| ये उन लोगो के लिए कारगर है जिनके दांत बाहर की तरफ ज्यादा है या टेढ़े मेढे हैं|
Braces लगवाने के फायदे तो है पर इसके दुष्प्रभाव भी हैं| सबसे बड़ी परेशानी Braces लगवाने की जो है वो ये की इनसे आपके दांतों की सफेदी फीकी पड़ने लगती है|
आपकी इसी समस्या को ख़त्म करने के लिए हम लाये हैं कुछ आसन और घरेलु उपाय जो आपके सफ़ेद दांतों की चमक को वापस ला सकते हैं| सबसे अच्छी बात तो ये है की इसके कोई दुष्परिणाम नहीं है| आप इन नुष्खो को स्थायी और अस्थायी दोनों Braces पर आजमा सकते है|
कौन से फ्लूइड दांतों को सफ़ेद रखने में इस्तेमाल करें?
इसमें कोई दोराहे नहीं की Braces लगवाने के बाद ब्रश करना बहुत मुश्किल होता है| इसलिए हम दो फ्लूइड के बारे में बताने जा रहे है जो आपके दांतों की चमक वापस ला सकते हैं जो हैं – नारियल तेल और एप्पल साइडर विनेगर|
आप इन दोनों फ्लुइड्स में से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं| आप एप्पल साइडर विनेगर या नारियल तेल को एक चम्मच में लें और 2-3 मिनट तक लगातार कुल्ला करें| आपको ये काम रोज़ दोपहर और रात के खाने के बाद करना है| इससे आपके दांत और ज्यादा सफ़ेद दिखने लगेंगे और आपको शर्मिंदगी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा|
निम्बू, बेकिंग सोडा, और नमक
आप इस नुस्खे का इस्तेमाल किसी भी तरह के दांतों पर कर सकते हैं वो भी बड़ी आसानी से| यह नुश्खा हर जगह काम आता है चाहे आप किसी तरह का कैविटी ट्रीटमेंट करवा रहे हो या Braces लगवा चुके हो या न लगे हो! आपको बस निम्बू के रस, बेकिंग सोडा, और नमक को मिक्स करना है इससे यह एक तरह का पेस्ट बनके तैयार हो जायेगा| अब आप इसको रोज़ अपने दांतों पर रगड़ सकते हैं| बस ध्यान रखें इस मिक्सचर को स्टोर न करें|
व्हाइटनिंग टूथपेस्ट
अगर आपने Braces लगवाये हैं तो रोज़ ब्रश करने से उनपे कोई असर नहीं पड़ेगा| लेकिन ज्यादा बार ब्रश करना अच्छा होगा और आप व्हाइटनिंग टूथपेस्ट भी लगा सकते हैं| आप कोई भी टूथपेस्ट अपने दांतों में लगा सकते हैं|