Address: Shop no.8, Bhasin’s Acropolis, Beside Gulati Petrol Pump, Nagpur Road, Madan Mahal, Jabalpur

दांतों में Braces लगने से पहले और बाद किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

braces

कई केसेस में दांत टेढ़े मेढे हो जाते हैं और कई बार चोट लगने से उनकी शेप ख़राब हो जाती है जो आपकी स्माइल को बिगाड़ देते हैं| Braces लगवाने के यही मुख्य कारण हैं| ऐसे में आपको अपने दांतों का भी कुछ ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है| 

अगर किसी कारण से आप Braces लगवाने जा रहे हैं या आपने लगवा रखे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है| चलिए बिना कुछ और बातें करे सीधे कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनको आप Braces लगने ले पहले और बाद इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने दांतों का ख्याल रख सकते हैं| 

क्या करें Braces लगने के 3 दिन पहले?

  • दिन में 3 बार गरारे करें| 
  • केवल तरल पदार्थों का ही सेवन करें|
  • अपनी जीभ से अपने दांतों को बार बार न छेड़े|
  • किसी भी तरह के गैस वाले पेय पदार्थ या सॉफ्ट ड्रिंक न पियें| 
  • अगर आपको फल या किसी भी तरह का ठोस खाद्य परार्थ खाना है तो उसे काट कर खाएं| अपने दांतों से न काटें| 

क्या करें Braces लगने के बाद?

  • नाश्ता या भोजन करने के बाद हर बार अपने दांतों को साफ़ करें| 
  • फिक्स्ड Braces लगे होने पर हर ब्रैकेट को साफ़ करें| 
  • दांतों के हर कोनो में अच्छे से साफ़ करें| 
  • केवल वही टूथब्रश इस्तेमाल करें जो डेन्टिस्ट आपको दे या करने की सलाह दे| 
  • अगर आप अपने Braces निकल सकते हैं तो उसे निकाल के दांतों की सफाई करके फ्लॉस करें| 
  • कम से कम दिन में एक बार फ्लॉस करें| 
  • फ़िज़ी या ज्यादा मीठे ड्रिंक से बचें| 
  • रोज़ फ्लोराइड माउथवाश से कुल्ला करें| 

जरुरी टिप्स 

  • ध्यान रहे के Braces अच्छी क्वालिटी के ही हो|
  • अगर Braces लगवाने जा रहे हो तो 2-3 डॉक्टर से सलाह जरुर लें| 
  • अपना टूथब्रश हर महीने बदलें| 
  • ये सुनिश्चित कर लें के डॉक्टर आपसे ज्यादा चार्ज नहीं कर रहा| 

सामान्य पूछे गए प्रश्न (FAQ)

मैं Braces कितने समय तक पहने रह सकता हूँ?

वास्तव में यह आपके दांतों की स्थिति पे निर्भर करता है और आपको अपने दांतों को कितना ग्रो करना है| स्थिर Braces वैसे 12 से 24 महीने लेते हैं लेकिन ये लम्बा समय भी लेते हैं अगर समस्या गंभीर है| 

जो Braces हटाये जा सकते है वो कम समय लेते हैं| अपने दांतों और Braces के बारे में सलाह लेने के लिए अपने दन्त चिकित्सक की सलाह लें| अगर आप उनकी सलाह नहीं मानते हैं तो आपके Braces ज्यादा समय ले सकते हैं और उपचार भी विफल हो सकता है| अगर आपका Braces टूट गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है तो भी परेशानी हो सकती है| 

क्या मुझे किसी चीज से बचना चाहिए?

अपनी पेंसिल और पेन को न चबाये और नाख़ून अपने दांतों से न दबाये इससे आपके Braces को हानि हो सकती है या वो टूट सकते हैं|